मुरादाबाद, मार्च 2 -- स्वदेशी जागरण मंच की टीम लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला। उन्होंने मांग पत्र सौंपकर राज्य में उद्यमिता आयोग के गठन और विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उद्यमिता केंद्रों की स्थापना की मांग की। लखनऊ से लौटे डा. राजीव कुमार ने बताया कि राज्यपाल को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें कालेजों एवं स्कूलों में उद्यमिता विषय अनिवार्य करने की भी मांग की गई। टीम में डा. राज कुमार मित्तल, अनुपम श्रीवास्तव, अमितेश अमित, अमित सिंह भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.