गाजीपुर, जून 7 -- गाजीपुर। स्वदेशी जागरण मंच के काशी प्रांत संगठन के जिला युवा प्रमुख की जिम्मेदारी अभिषेक सिंह मंटू (पूर्व प्रधान)को दी गयी है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय सह संगठक सतीश के अनुमोदन पर अखिल भारतीय सह संयोजक डा. राजीव की ओर से दायित्व की घोषणा की गयी। इसकी जानकारी के मिलते ही लोगों ने अभिषेक मंटू के घर जाकर और मोबाइल से बधाईयां देना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो भी दायित्व मिला है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। कहा कि जल्द ही लोगों के बीच पहुंचकर स्वदेशी अपनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...