स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग संपन्न, स्वावलंबी भारत अभियान पर जोर
देहरादून, जून 29 -- देहरादून। स्वदेशी जागरण मंच, उत्तराखंड का दो दिवसीय 'प्रांत विचार वर्ग' (प्रशिक्षण शिविर) रविवार को राजपुर रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ आश्रम में संपन्न हो गया। शिविर में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दो दिनों में 14 वैचारिक एवं सांगठनिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्वदेशी, स्वावलंबन, उद्यमिता विकास और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर मंथन हुआ। अखिल भारतीय संघटक कश्मीरी लाल ने स्वदेशी के वैचारिक अधिष्ठान, विकास यात्रा और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रांत सह संयोजक गौरव कुमार ने महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर में स्वावलंबन केंद्रों की कार्ययोजना, स्वदेशी मेलों के आयोजन, पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के विकास, टीम वर्क, प्रचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.