मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना' की शुरु की है। अब तक नंदबाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत 148 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। यह किसान उन्नत नस्ल की गायों का पालन कर प्रतिमाह हजारों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के 242 लाभार्थी किसानों को मंगलवार को चयन पत्र वितरित किया जाएंगा। नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने बताया कि इस योजना के तहत पशुपालकों को उन्नत नस्ल की 02 स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य उन्नत नस्ल की स्वदेशी गौवंश को बढ़ावा देना जिससे ज्यादा दुग्ध उत्पादन के साथ साथ संकर नस्ल की गायों में फैल रही तरह तरह की बीमारियों जैसे लम्पी र...