संतकबीरनगर, जून 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत स्वदेशी गाय पालने वाले पशुपालकों को सरकार एक यूनिट पर 80 हजार रुपये अनुदान देगी। जिससे दुग्ध उत्पादन और गोवंश संवर्धन को बढ़ावा मिल सके। उक्त जानकारी राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक बिन्दर सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना के तहत नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत स्व-देशी गायों में साहीवाल, हरियाना, गिरि, थारपाकर गाय पालने वाले पशुपालकों के लिए सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और स्वदेशी गोवंश का संवर्धन करना है। इसके तहत लाभार्थी दो दुधारू गोवंश (गायों) की एक इकाई स्थापित कर सकेंगे, इसके लिए 80 हजार रुपये अनुदान देने कि व्यवस्था है। इसके लिए लाभार्थी को नंद बाबा दुग्ध मिशन...