लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम में रविवार को अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन ने विद्यालय प्रबंधकों, प्राचार्यों और गेम्स टीचरों के लिए सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल एके सक्सेना ने की। उन्होंने सभी गुलाल लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक के जनरल सेक्रेटरी अनंत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में न्यू पब्लिक स्कूल, रामाधीन इंटर कॉलेज, सेंट रोज सहित शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी, डॉ. मंसूर हसन खान, साधना सिंह और डॉ. सुधा बाजपेई मौजूद रही। इस मौके पर सितंबर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नॉन ओलंपिक खेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.