बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। कौरैय गांव में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को स्वदेशी खाएं और रोगों को दूर भगाएं कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। प्रगतिशील किसान और सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार उर्फ कन्हैया ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है प्रतिवर्ष लोगों को स्वदेशी भोजन अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश देना। कार्यक्रम में बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान , चीनी मिल के अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। इस दौरान मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। इसमें चार सौ लोग शामिल हुए। मौके पर अभाविप के पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, कौशल कुमार, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.