बरेली, सितम्बर 6 -- बहेड़ी, संवाददाता । आरएसएस के मुख्य वक्ता के रूप में संघ हरीश चंद्र ने कहा संघ समाज में पांच प्रमुख क्षेत्रों में परिवर्तन लाना चाहता है, जिसमें कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में संस्कार और आपसी संवाद को मजबूत करना है और सामाजिक समरसता के तहत जात-पात के भेद को भूलकर समस्त हिंदू समाज को एकजुट करें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना, स्वावलंबन और स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना तथा नागरिकों में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना शामिल है। यह भी पढ़ें- 'समाज को सोई शक्ति का स्मरण कराना संघ का उद्देश्य'युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार शाम को नगर में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया...