भभुआ, दिसम्बर 12 -- शहर के एकता चौक पर आयोजित जागरूकता अभियान में विधायक ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने के लिए लोगों को किया जागरूक भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा की कैमूर इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के एकता चौक पर स्टॉल लगाकर आमजनों को जागरूक किया गया। स्टॉल पर लोगों से फार्म भरवाकर कार्यकताओ द्वारा स्वदेशी अपनाने और विदेशी सामान का बहिष्कार करने की बात बतायी गयी। कार्यक्रम का उदघाटना विधायक भरत विन्द ने किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से भारत न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा, बल्कि देश के छोटे-बड़े उद्योगों को बढ़ावा और स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। अतीत में भारत की समृद्ध व्यापार व्यवस्था को कमजोर करने के लिए अंग्रेजों ने भारतीय कारीगरों को तोड़ा, लेकिन अब प...