गया, दिसम्बर 11 -- शहर के कोइरीबारी मोड़ पर गुरुवार को भाजपा की ओर से अमृत भारत संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे देश में घर-घर स्वदेशी संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने स्वदेशी संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों का उपयोग कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी। घर, गांव और समाज में स्थानीय किसानों, कारीगरों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.