धनबाद, नवम्बर 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। सावित्री पैलेस दरीदा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बाघमारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो उपस्थित हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय और संचालन धनेश्वर महतो ने किया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि स्वदेशी अपनाना और आत्मनिर्भर भारत बनाना देश की आर्थिक स्वतंत्रता का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आत्मा को जागृत करने का संकल्प है और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मबल का संगम है। सांसद ने बताया कि मोदी सरकार में सामरिक क्षेत्र में स्वदेशी उपकरणों का निर्माण तेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.