स्वदेशी अपनाकर रोजगार देने वाले बनें युवा : डा. अमितेश
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- शाहजहांपुर। विश्व उद्यमिता दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से आर्य महिला इंटर कॉलेज के सभागार में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें करीब 250 छात्राओं ने सहभागिता कर स्वदेशी और उद्यमिता अपनाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय संयोजक डा. अमितेश अमित ने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी ताकत उनकी सोच और आत्मविश्वास है। जिला संयोजक अरविंद मिश्रा ने युवाओं से स्वदेशी भावना के साथ उद्यमिता अपनाने का आह्वान किया। गोबर से मूर्तियां, दीपक समेत पर्यावरण हितैषी उत्पाद बनाने वाले उद्यमी मनोज कश्यप को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पूनम रानी ने छात्राओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्टार्टअप केवल व्यवसाय नहीं, आत्मविश्वास और समस्याओं के समाधान की अवधारणा : कुलपति यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.