आरा, जनवरी 20 -- पीरो, संवाद सूत्र स्वदेशी अपनाओ संबंधी जागरूकता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला मंगलवार को पीरो प्रखंड के हसन बाजार में हुई। अध्यक्षता सोनू पाण्डेय ने की और संचालन रोहित वर्मा ने किया। उद्घाटन तरारी विधायक विशाल प्रशांत और जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया नारा देश के कोने - कोने में सफल हो रहा है। स्वदेशी अपनाने से देश की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। समापन पर विधायक ने भाजपा, जदयू, रालोमो और लोजपा (आर) के कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रहेगा तो एनडीए की राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से दिया गया नारा घर-घर तक पहुंचेगा। रवि केशरी, टिंकू राय और जेएन सिंह ने संबोधित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.