रामपुर, मार्च 21 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) के उपलक्ष्य में डॉ. दीपचंद मौर्य सरस्वती शिशु मंदिर, रुस्तमनगर से भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन का परिचय दिया, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार, भारत माता और द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। ध्वज प्रणाम और अमृत वचन के बाद जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेंद्र कुमार ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तनों पर जोर दिया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.