इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- चकरनगर। तहसील के चकरनगर के गांव गढ़ाकास्दा के स्वतंत्रता सेनानी जंडेल सिंह गौर का बीमारी के चलते सोमवार रात निधन हो गया। मंगलवार को सेनानी के गांव पहुंचे एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया व सीओ अवनीश कुमार सिंह ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन से पहुंची टीम ने अंतिम सलामी दी। परिजनों के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी जंडेल सिंह गौर 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे। उनके पैतृक गांव गढ़ाकास्दा में उनकी अंत्येष्टि का कार्यक्रम हुआ। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह औरेया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीतमल सोनू सेंगर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...