अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आदिलपुर निवासी समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान घनश्याम त्रिपाठी का शुक्रवार को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्वर्गीय त्रिपाठी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लगभग दो वर्षों से अचेतावस्था में लखनऊ व अयोध्या के मेडिकल कॉलेजों में उनका उपचार चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घनश्याम त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी के पौत्र थे। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.