स्वतंत्र भारद्वाज ने CJP के सहारे ही की बचने की कोशिश, अदालत में क्या दी ऐसी दलील
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- संजय आजाद नाम के दलित शख्स को पीटने की वजह से एसी-एसटी ऐक्ट में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उसकी बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका रद्द कर दी। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान एक यूट्यूबर के पिता पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारद्वाज ने राहत पाने के लिए कई दलीलें दीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से 'सीजेपी को मिली जीत' का सहारा लेने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवाब के बाद हाई कोर्ट ने स्वतंत्र का जेल में रहना सुनिश्चित कर दिया। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र डुडेजा की बेंच के सामने स्वतंत्र के वकील ने कहा कि उसकी एक दिन की हिरासत भी अवैध है। वहीं, दिल्ली पुलिस के वकील संजय लाओ ने कहा कि पुलिस रिमांड एक दिन के लिए दी गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.