स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में कोर्ट ने दी जमानत
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इससे पहले उन्हें कड़ी शर्तों के साथ तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी। अब कोर्ट ने उन्हें रेगुलर जमानत दे दी है। इससे पहले दिल्ली की एक कोर्ट ने 15 सितंबर को भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि इस अवधि के दौरान उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी और उसके बाद नियमित जमानत की अर्जी पर विचार किया जाएगा। सत्र न्यायाधीश ने राहत देते हुए कई शर्तें लगाईं, जिनमें सोशल मीडिया या किसी भी मंच पर केस, अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार के बारे में पोस्ट करने या चर्चा करने पर रोक लगाना शामिल है।चार सितंबर को हिरासत में लिया गया था स्वतंत्र भारद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.