स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने के बाद आज सोमेन्द्र का होगा स्वागत
मेरठ, मई 19 -- प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को पहली बार मेरठ आ रहे हैं। उनके आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा की मेरठ महानगर इकाई ने कमर कस ली है। इस संबंध में सोमवार को सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत के संदेश को ध्यान में रखते हुए यह स्वागत कार्यक्रम पूरी तरह पैदल मार्च के रूप में आयोजित होगा। राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर इस यात्रा में शामिल होंगे। स्वागत यात्रा सुबह 11 बजे भैंसाली मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी। शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर में मार्ल्यापण, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.