रुडकी, जुलाई 17 -- रुड़की। केंद्र सरकार के उपक्रम ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड में गैर सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता का रुड़की स्थित आवास पर भव्य अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, चेरब जैन, विक्रम गर्ग, अभिषेक मित्तल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मनोज सीनियर वाइस चेयरमैन, अजय बने कोषाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...