लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोकने वाले चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से दिया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे विधायक के बयानों के बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सात दिन में जवाब देने को कहा है। बता दें कि विधायक एक वायरल वीडियो में जनता के लिए मंत्री क्या मुख्यमंत्री का भी काफिला रोकने की बात कहते नजर आए थे। जलशक्ति मंत्री से सड़क पर तकरार करने वाले विधायक बृजभूषण बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया की सनसनी बने हुए हैं। विधायक के साथ ही उनके पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के भी तमाम वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.