मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जयनगर रेलखंड पर ठंड एवं कोहरे से ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त है। सोमवार को नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 11 घंटे विलंब से पहुंचने की सूचना थी। अमृतसर से जयनगर जानेवाली 04652 क्लोन एक्सपे्रस करीब 10 घंटा विलंब से, 0903 उद्यना जयनगर स्पेशल ट्रेन करीब 05 घंटा एवं सियालदह से जयनगर जानेवाली 13185 गंगासागर एक्सप्रेस करीब 08 घंटा विलंब से पहुंचने की संभावना थी। कई पैसेंजर ट्रेनें भी विलंब से चली। जयनगर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने से ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी ले रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.