घाटशिला, मार्च 1 -- घाटशिला। घाटशिला के स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा के 45 वीं पूण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय घाटशिला में किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी जगदीश भकत ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी हरिपद पांडा पंडा 1942 में महात्मा गांधी के द्वारा आहुत की गई भारत छोड़ो आंदोलन में देश के आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिए थे। उन्होंने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ घाटशिला में तिरंगा झंडा फहराया था। उनके साथ में शिव प्रसाद शर्मा, बंकिम चंद्र नाग, गोपेश नारायण देव भी आजादी के आंदोलन में जेल यात्रा किए थे। इस क्रम में कृष्णा चौबे के कम उम्र होने के कारण थाना से ही छोड़ दिया गया था। घाटशिला राज स्टेट के मूल निवासी हरिपद पांडा के परिवार आज भी राज स्टेट में निवास करते आ रहे...