गोड्डा, अक्टूबर 7 -- स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि बक्सरा में महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. विश्वनाथ मंडल की पुण्यतिथि पर बक्सरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी स्मृति मंच के अध्यक्ष कुंदन मंडल के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी रहे। विश्वनाथ मंडल का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। वे माधवन जी के शिष्य थे और विद्यापीठ में पढ़ाई की थी। किशोरावस्था से ही अपने चाचा के साथ राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अंग्रेजों मनसूबे हमेशा पानी फरने का काम किया और भूमिगत रहकर आंदोलन को नेतृत्व दिया था। देश की आजादी के लिए विश्वनाथ बाबू दो बार भागलपुर सेंट्रल जेल में रहे और अंग्रेजों की यातनाएं सहीं, लेकिन कभी झुके नहीं。

क...