मेरठ, मार्च 20 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात आर्य विद्वान स्वामी पूर्णानंद सरस्वती का 126वां जन्मोत्सव 22 मार्च को बच्चा पार्क स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। थापरनगर आर्य समाज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्वामी पूर्णानंद सरस्वती के प्रपौत्र और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्वामी विवेकानंद सरस्वती करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक स्वामी ओमवेश, आचार्य धर्मपाल शामिल होंगे। इस मौके पर डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. वीर सिंह, अशोक सुधाकर व डॉ. वाचस्पति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.