देवघर, अप्रैल 17 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. एसआरके मिशन स्कूल परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी सह संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पंडित विनोदानंद झा की जयंती मनाई गई। मौके पर इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जयशंकर शरण, कांग्रेस कार्यकर्ता तस्लीम अंसारी, शाहबाज खान, पंकज तिवारी, मनोज पंडित, हदीस अंसारी, अमरदीप हांसदा, सुबोधन मरांडी, रामलाल हेंब्रम, इम्तियाज अंसारी, मनोरंजन सिंह इत्यादि ने स्व. विनोदानंद झा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंटक के प्रदेश सचिव ने कहा कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समर्पित राजनेता, कुशल प्रशासक तथा गांधीवादी विचारधारा के महान स्तंभ थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.