साहिबगंज, मई 28 -- तालझारी । प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी युवा क्लब और भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त प्रयास से स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की जयंती मनाई गई। समर्थ युवा, सशक्त भारत और युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने देश के प्रति वीर सावरकर के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालमाटी पंचायत की मुखिया बबिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज साहा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और वीर सावरकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई नेहरू युवा केंद्र के मेरा युवा भारत अभियान के तहत आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं को राष...