स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण सिंह की जयंती पर पौधरोपण
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- किच्छा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम नारायण सिंह एडवोकेट की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगरवासियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। सोमवार को भाजपा नेता संजीव सिंह के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राम नारायण सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की यातनाएं सहीं, जेल गए और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम में धनंजय सिंह, भोला सिंह, ब्रह्मानंद प्रजापति, मोहन जी, मुन्ना चौबे, कृष्णलाल मौर्य, मोहर सिंह, नंदकिशोर राठौर, सचिन त्यागी, कमलेश दुबे, शिवम दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.