प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वैश्य के जन्म शताब्दी वर्ष को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक ओपी गुप्ता ने की। उन्होंने वैश्य जी को पुष्प अर्पित कर उनके साथ बिताए हुए यादगार क्षण साझा किए। प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर, उप प्रधानाचार्य दिनेश सिंह सहित सभी शिक्षकों व छात्रों ने वैश्य जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वैश्य के सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षिक क्षेत्रों में दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए प्रधानाचार्य ने सभी को उनके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...