गाजीपुर, जनवरी 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामअवतार राय की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्री उपाध्याय ने स्व. रामअवतार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गाजीपुर का स्वतंत्रता संग्राम में गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. रामअवतार राय जैसे महापुरुषों के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.