बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- गांव औरंगाबाद अहीर -कोटा मार्ग स्थित स्मारक परिसर में 1857 की क्रांति के महानायक राजा राव तुला राम के जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व गन्ना समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजाराम तुलाराम अहीर छत्तीसा समिति द्वारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव रहे। इस अवसर पर आर एन यादव ,सुभाष तेवतिया बजरंगी, राकेश यादव, कोटा ग्राम प्रधान पप्पू यादव, रोहतास प्रधान ,सुरेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, राजकरण यादव सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...