हाथरस, अप्रैल 30 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ाका निवासी समाजसेवी साकेत चौधरी ने अपने निजी प्रतिष्ठान पर महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस मौके पर छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन, उनके त्याग, संघर्ष और देश की आजादी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक महान शिक्षाविद और समाज सुधारक भी थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जाट वंशावली ने धूमधाम से मनाई राजा महेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.