मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. राकेश 'चक्र' ने अपनी स्वर्गीय माता द्रौपदी की स्मृति में यादगार कार्य किया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भवन में बन रहे पुस्तकालय के लिए हजारों रुपये मूल्य की पुस्तकें भेंट कीं। शिवपुरी कॉलोनी स्थित उनके निजी पुस्तकालय से स्वरचित पुस्तकों के साथ अन्य लेखकों की पुस्तकें और करीब चार दर्जन प्रतिष्ठित पत्रिकाएं भी प्रदान की गईं। इस दौरान धवल दीक्षित और उनके चिकित्सक मित्र मौजूद रहे। डॉ. राकेश 'चक्र' की विभिन्न विधाओं में 14 दर्जन से अधिक मौलिक पुस्तकें और करीब पांच दर्जन साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें बाल साहित्य के लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के पुरस्कार समेत अनेक सम्मान मिल चुके हैं। वह निशुल्क चिकित्सा, पौधरोपण, पुस्तक वितरण और पशु-पक्षी सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यो...