गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय झरना टोला पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू हरिहर प्रसाद निषाद की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि बाबू हरिहर प्रसाद निषाद ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग देवेन्द्र कुमार निषाद, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र यादव, सदानन्द पाण्डेय, अभिषेक राय गांधी, रामचन्द्र निषाद, चौधरी रमेशचन्द निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.