चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता । सदर कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामअधार गिरि की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बाबू रामअधार गिरी के पौत्र संकटा गिरी और कमलेश गिरी भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। अंत में सभी लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश मिश्रा ने कहा कि समाज में उनकी छवि, कर्तव्यनिष्ठ और संघर्षशील समाजवादी नेता की रही है। पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा स्वर्गीय रामअधार गिरि ने जिले के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिला गठन से पूर्व और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.