स्वतंत्रता सेनानी बाबू आसाराम सैनी को दी श्रद्धांजलि
रुडकी, मई 25 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू आसाराम सैनी की 35वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को ग्राम जलालपुर डाडा स्थित उनके समाधि स्थल पर यज्ञ और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. श्रीगोपाल नारसन, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अमित सैनी, नगर पंचायत छुटमलपुर सदस्य ओमप्रकाश सैनी, श्री प्रभु पब्लिक इंटर कॉलेज के चेयरमैन धूम सिंह सैनी, पूर्व प्रधान कमलेश सैनी और साहित्यकार अनिल अमरोहवी समेत अन्य लोग शामिल रहे। राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी ने कहा कि बाबू आसाराम सैनी का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान हमेशा प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.