स्वतंत्रता सेनानी बलवीर सिंह दबथुवा की पुण्यतिथि मनाई
मेरठ, मई 11 -- गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में पूर्व एमएलसी, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात शिक्षक नेता स्वर्गीय बलवीर सिंह दबथुवा की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई। हवन प्रख्यात आचार्य रणधीर शास्त्री ने कराया। प्रबंधक बृजपाल सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। स्वर्गीय बलवीर सिंह दबथुवा के ज्येष्ठ पुत्र सहस्त्र कुमार ने विद्यालय की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मीनाक्षी दबथुवा प्रवक्ता (गणित ), प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती, सुभाष चंद्र, सविता, बलबीर सिंह, अध्यक्ष खेवेन्द्र, कोषाध्यक्ष राम किशन, विक्रम सिंह, मनोज सिंधु, नरेंद्र सिंह, ओमकरण ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.