सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खड़िया की 220 वीं जयंती नौ फरवरी को मनाई जाएगी। वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्वतंत्रता सेनानी थे। इनका जन्म गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुरगू गांव में नौ फरवरी 1806 में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ जुरी पंचायत का गठन करते हुए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्हे पराजित किया था। बताया जाता है कि अंग्रेजो ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया को मारने के लिए चार हजार रु. का प्रलोभन बोधन सिंह को दिया था। जिन्होंने 23 अप्रैल 1880 ई. में सरना पूजा स्थल पर गोली से मारकर वीर शहीद की हत्या कर दी थी। वीर शहीद तेलंगा खड़िया अंग्रेजो के द्वारा मालगुजारी, अत्याचार, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई थी। जिससे अंग्रेज उनसे काफी खफा थे। इधर समिति के मतियस कुल्लू ने सभी लोगो से आपसी मेल मिलाप के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.