स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
मधुबनी, मई 20 -- जयनगर। जयनगर के शहीदचौक निकट गुमटी 38 के निकट स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि युवक की पहचान कोरहिया निवासी 30 वर्षीय विन्देश्वर मुखिया के रूप में हुआ है। वह जयनगर से शाम में खुलने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से जा रहा था। गुमटी के निकट ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत, पहचान पत्र से हुई शिनाख्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.