लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति महोत्सव मनाने हेतु रविवार को रंका टाना भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 30 मार्च को लगने वाले स्मृति जतरा महोत्सव के लिए चर्चा हुई। बैठक में महोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के किसी मंत्री को बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। स्मृति महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल तथा संबंधित विभाग से संपर्क करने तथा स्मृति स्थल को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में भोला टाना भगत, मुखदेव गोप, दिलीप ठाकुर, तेतरु टाना भगत, लक्ष्मण उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.