पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्रिका प्रसाद वर्मा की साहित्य समाज के निकट आवास पर पुण्यतिथि मनायी गई। उनके परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। पौत्र प्रियव्रत वर्मा ने श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि मूल रूप से से पोलडीह (जपला) निवासी स्व. चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने वर्ष 1920 में असहयोग आंदोलन के आह्वान पर पढ़ाई छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कदम रखा और जीवनपर्यंत राष्ट्रसेवा में समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि चंद्रिका प्रसाद वर्मा 1922, 1930, 1932, 1936 एवं 1942 के आंदोलनों में सक्रिय भाग लिया तथा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए चार वर्ष नौ माह से अधिक अवधि कारावास में बिताई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर क्षेत्र में शोक 30 मई 1932 को डालटनगंज के प्रथम श्रेणी न्...