स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र के निधन पर दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- खटीमा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम के पुत्र सुभाष भटनागर के निधन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन और प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार शाम 70 वर्षीय सुभाष भटनागर का आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को खटीमा के श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष ठाकुर भगवान सिंह, गंभीर सिंह खोलिया, जोगेंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, करन चंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.