जहानाबाद, मार्च 27 -- किंजर, एक संवाददाता कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक पप्पू वर्मा ने किंजर बाजार स्थित कुशवाहा मोहल्ले के व्योवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामईश्वर सिंह के निधन की खबर सुनकर परिजनों से मिलने पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा। वहीं सलेमपुर ग्राम में स्वर्गीय सर्वी यादव के श्राद्ध क्रम में पहुंचकर दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत यादव, मंडल उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक चंदन सिंह, भाजपा नेता कुर्जी कुमार, पंचायत के पूर्व मुखिया सुभाष शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.