कन्नौज, अप्रैल 24 -- नगर पंचायत सिकंदरपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामशरण लाल मिश्रा की स्मृति में स्मारक, पार्क और सड़क का नामकरण किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के निवासी व उनके आश्रितों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर मांग उठाई है। कस्बा सिकंदरपुर के रहने वाले राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मोहल्ला आजाद नगर निवासी स्व.रामशरण लाल मिश्रा ने वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई आंदोलनों और सत्याग्रहों में सक्रिय भागीदारी की थी। ब्रिटिश शासन के दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज है। परिजनों का कहना है कि उनके कोई पुत्र नहीं थे, इसलिए उनके नाती राजेश मिश्रा उनके कानूनी उत्तराधिकारी हैं। क्ष...