स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना का निधन
मेरठ, अगस्त 9 -- मेरठ। शनिवार को मेरठ ने आजादी और विभाजन के दौर के एक जीवित साक्षी को खो दिया। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना (101 वर्ष) का निधन हो गया। मूल रूप से लाहौर पाकिस्तान के निवासी थे, लेकिन विभाजन के दौरान परिवार के साथ मेरठ आ गए थे। खन्ना स्पोर्ट्स एवं खन्ना प्रॉडक्ट्स के संस्थापक शनिवार को बेहद खामोशी के साथ दुनिया से चले गए। उन्होंने सरकार से कोई सुविधा-लाभ नहीं लिया। युवा अवस्था में उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में शामिल होकर संघर्ष कर अपना योगदान दिया। समाज के लिए जिये और जाते-जाते देहदान कर गए। उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक परिवारजनों ने उनके निधन की किसी को सूचना भी नहीं दी। उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज के एनाटोमी विभाग में सौंप आए। यह भी पढ़ें- फायरिंग के बीच अपने कई बेटे खोकर भी फहरया था हापुड़ में तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.