स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी बेचनी देवी के निधन दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- जंगीपुर। थाना क्षेत्र के पहेतीया (मुबारकपुर काजी) निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिवनाथ गुप्ता की पत्नी बेचनी देवी का 115 वर्ष की आयु में शनिवार रात मुंबई के वसई-विरार महानगर क्षेत्र स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पौत्र विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके दादा शिवनाथ गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। वर्ष 1955 में उनका निधन हो गया था। उनके पुत्र राजा गुप्ता का भी अल्पायु में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच विवेक मुंबई में रहकर परिवार की देखभाल कर रहे थे।बेचनी देवी की तबीयत बिगड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.