स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का 95 वर्ष की उम्र में निधन
मोतिहारी, जून 29 -- सुगौली। महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता की धर्मपत्नी माया गुप्ता का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे थे। माया गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार की गरिमा और विरासत को जीवनभर सहेजकर रखा। मृतका अपने पीछे एक पुत्री, डॉ. कौशल्या केसरी तथा नाती-नातिनों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता,रामचन्द्र सहनी,सांसद प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.