अररिया, फरवरी 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद पं.रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की पुत्रवधू एवं स्वतंत्रता सेनानी रामकिशोर तिवारी की पत्नी प्रमिला देवी (90 वर्ष) का निधन सोमवार की सुबह उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवासीय परिसर में हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। उसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पेंशन एवं ट्रेन और सरकारी बस में आवागमन की सेवा फ्री प्राप्त होती थी। इधर उनके निधन पर तिवारी परिवार के ज्येष्ठ पुत्र मनोज तिवारी, दीनानाथ तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, पौत्र, नाती-सनी, रोहित, मनीष, मृत्युंजय, पौत्र प्रतीक, विशाल आदि शोकाकुल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.