स्वतंत्रता सेनानी की जद में आने से युवक की मौत
भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ककराहीं रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसे ही ककराहीं रेलवे फाटक के पास पहुंची, उसी दौरान करीब 24 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक के बगल में मिला युवक का शव घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.