रामगढ़, अप्रैल 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। घुटूवा शुक्रवार बाजार के समीप स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया का 168वां शहादत दिवस गुरुवार क़ो श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद गीता देवी, विशिष्ट अतिथि राजी पड़हा प्रार्थना सभा प्रदेश सलाहकार सुभाष उरांव, दिलीप उरांव, दिवाकर बेदिया आदि उपस्थित थे। वार्ड पार्षद गीता देवी ने कहा कि उनका विचार उनके बलिदान उनका संघर्ष ही हमारी धरोहर है। अमर शहीद जीतराम बेदिया ने देश के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए शहादत दी थी। हमें ऐसे क्रांतिकारी वीर की जीवनी को हर घर तक पहुंचाना है। हमें केवल जयंती और बलिदान दिवस पर ही नहीं, बल्कि हर दिन शहीद के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव: श्रद्धांजलि सभा आयोजित मौके पर दु...